Voice of news 24
24Apr2023 23:04 pm
महराजगंज
महराजगंज में डीएम सत्येंद्र कुमार ने आदेशित करते हुए बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत अधिसूचना के क्रम में महराजगंज में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन सम्पादित कराने हेतु जनपद की नेपाल राष्ट्र के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा तथा बिहार राज्य के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा मतदान की समाप्ति से 48 घण्टे पहले से मतदान की समाप्ति तक 2 मई को शाम 6 बजे से 4 मई शाम 6 बजे तक सील रहेगी।













