सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित तौर पर मंच के शुद्धिकरण के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित तौर पर मंच के शुद्धिकरण के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डुमरियागंज ब्लॉक से तहसील रोड स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक विरोध मार्च निकाला। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष बैठकर सत्याग्रह किया और सामाजिक समानता, भाईचारे तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
ज़िलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच का शुद्धिकरण किया जाना करोड़ों देशवासियों और संविधान की मूल भावना का अपमान है। भारत का संविधान समानता और सामाजिक न्याय का अधिकार देता है; कांग्रेस ऐसी विभाजनकारी सोच के खिलाफ अहिंसक संघर्ष जारी रखेगी। वहीं, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओसामा एहसान ने कहा कि बाबा साहेब के दिए अधिकारों को कमजोर करने वाली हर ताकत का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
इस सत्याग्रह में ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौबे, रियाज़ मनिहार, आसिफ़ रिज़्वी, अकबर अली, बजरंगी मौर्या, राधे कुंवर श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026













