गांव के ही युवक से शादी करना चाहती थी,परिजनो ने समझाया न मानने पर ले ली युवती जान, सिद्धार्थनगर पुलिस ने हत्या का 24 घंटे मे खुलासा

परिजनो ने समझाया न मानने पर ले ली युवती जान सिद्धार्थनगर पुलिस ने हत्या का 24 घंटे मे खुलासा

Voice of news 24

24Apr2023 21:31PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के कैथवलिया गाव के पनघटिया टोला का मामला एक किशोरी को उसके पिता और बाबा ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी बोरी मे भर रस्सी से हाथ पैर बधा हुआ किशोरी का शव शनिवार को राप्ती नदी से बरामद हुआ था।

सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का पुलिस, एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने 24 घंटे के अन्दर खुलासा कर दिया। बाप ने ही तीन लोगों के साथ मिलकर बेटी की हत्या की थी। टीम ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक रक्तरंजित चाकू बरामद किया गया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने यह जानकारी दी है।

एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेसरहा थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव के पनघटिया टोला निवासी किशोरी स्मृता (16) का राप्ती नदी में बोरे में शव मिला था। उसके हाथ पैर बंधे थे। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी।मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसओजी और खेसरहा पुलिस को लगाया गया था। टीम ने घटना के हर पहलुओं की छानबीन शुरू की तो पिता की ओर शक की सूई घूमने लगी थी। पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।पुलिस के मुताबिक, आरोपी राधेश्याम ने बताया कि बेटी स्मृता का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था और उससे शादी की जिद कर रही थी। बार-बार मना करने पर भी वह नहीं मानी तो पिता सीताराम और गांव के ही युवक लहरी के साथ मिलकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और लाश को राप्ती नदी में ठिकाने लगा दिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.