Voice of news 24
24Apr2024 13:12PM
फरेंदा
महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनौली गोरखपुर मार्ग पर कैंपियरगंज जंगल एलबीएस डिग्री कॉलेज के पास रविवार सुबह की घटना है बाइक सवार जंगली जानवर से टकरा गए । जिसमे गोरखपुर के निवासी युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसकी हालात नाजुक बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार मोहम्मद हुज्जैर पुत्र जुबेर अहमद 22 वर्षीय निवासी गोरखपुर गंभीर रूप से घायल तथा मोहम्मद वैस पुत्र सलीम अहमद 26 वर्ष निवासी जाहिदाबाद गोरखपुर काम से सुनौली की तरफ जा रहे थे फरेंदा थाना क्षेत्र के एलबीएस डिग्री कॉलेज के पास बाइक सवार से नीलगाय टकरा गई राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बनकटी लाया गया मोहम्मद वैस की मौके पर ही मौत हो गयी घायल युवक को बीआरडी गोरखपुर भेज दिया गया













