Voice of news 24
14Apr2023 19:59Pm
महराजगंज
महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के विशुनपुर गबडुआ गांव का एक मामला देखने को मिला पुआल मे आग लगने से अज्ञात महिला की जलती हुई लाश मिलते ही गांव मे सनसनी फैल गई । जानकारी के अनुसार इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सुचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे मे लिया गया । उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉक्टर कौस्तुभ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। महिला की पहचान कराने के लिए स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के किनारे नहर पर पुआल के ढेर में एक महिला की लाश जल रही थी।













