पिकअप और बाइक की आमने सामने हुई टक्कर, मौके पर सड़क हादसे मे पिता पुत्र की मौत

Voice of news 24

14Apr2023 09:07Pm

 

महराजगंज

महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के समेरा चंदरौली गांव के पास गुरुवार को दोपहर 2 बजे सड़क हादसे मे पिता पुत्र की मौके पर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान राम केवल (44 ) पुत्र सीताराम व नितीश भारती 16 पुत्र रामकेवल प्रसाद निवासी मोहम्मदपुर थाना श्यामदेउरवा के रुप में हुई । गुरुवार को दोपहर मृतक पिता पुत्र महराजगंज की तरफ से परतावल की तरफ जा रहे थे।

सामने से परतावल की तरफ से आ रही पिकअप गाड़ी से आमने सामने टक्कर हो गई । पीकअप अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे मे दोनो बाइक सवार पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई । सुचना मिलने पर घटनास्थल पर परतावल पुलिस पहुंच कर जाम खुलवाया । इस संबध मे थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने बताया की शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया चालक की तलाश की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.