वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Voice of news 24

 

8Nov2022 12:37PM

महराजगंज

महराजगंज:गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इनोवा व बाइक में सोमवार रात को भीषण भिड़ंत हो गया है।जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले ली। आपको बताते चलें कि गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के सोनबरसा गांव के सामने मोटरसाइकिल से लवकुश पुत्र गणेश 18 वर्ष ,विक्की 19 वर्षीय कुलदीप 20 वर्षीय उपरोक्त निवासी बड़हरा कन्हई थाना पुरन्दरपुर पहुंचे थे, तभी सोनौली की तरफ जा रही इनोवा गाड़ी ने जाकर टक्कर मार दिया, तीनों का पैर फैक्चर हो गया।इलाज जारी है।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]