अड्डा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में गुमटी तोड़ कर चोरी

Voice of news 24

 

8Nov2022 12:28PM

महराजगंज

महराजगंज:नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अड्डाबाजार तिराहे पर कल रात मे अज्ञात चोरो ने दो गुमटियो मे चोरी कर दिए यह पहली बार नही है।कई बार चोरी की घटनाए क्षेत्र मे होती रही हैलेकिन आज तक चोरी की घटनाओ का खुलासा नही हो पाया है।लक्की लाल का कहना है कि कल हम 7 बजे के लगभग अपनी पान की दुकान बंद कर घर चले गये और आज सुबह जब दुकान खोलने आए तब देखे की गुमटी का ताल टूटा हुए हैं। सामान भी उठा ले गये और टंकी भी टोड दिए।अशोक प्रजापति की दुकान मे भी कल ताला तोड़कर 5000 रुपया नगदी समेत सामान भी उठा ले गए हैं।