21 Sep 2022 11:22 AM IST
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए हैं। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।
राजू श्रीवास्तव 1980 से काम कर रहे थे, हालांकि उन्हें पहचान 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” के पहले सीज़न में भाग लेने के बाद मिली। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ ‘आमदानी अठन्नी खर्चा रुपया’ और ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ आदि जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।
दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहें थे। कॉमेडी की वजह से एक बार राजू श्रीवास्तव को अंडरवर्ल्ड से धमकी भी मिल चुकीै थी। साल 2010 में जब राजू श्रीवास्तव ने दाऊद इब्राहिम को लेकर जोक सुनाया था, तब पाकिस्तान से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी



















