ग्राहक सेवा केंद्र में हुयी चोरी

*ग्राहक सेवा केंद्र में हुयी चोरी
धानी बाजार____
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा झांगपार के सिकड़ा मंदिर चौराहे पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का ताला बीते बुद्घवार की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा तोड़कर उसमें रखा नकदी रुपया अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया |
बृहस्पतिवार की सुबह ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अमित सिंह को घटना की जानकारी सिकड़ा मंदिर के ही ग्रामीणो द्वारा दिया गया पुलिस को दिये तहरीर में सेवा केंद्र के संचालक ने 25 से 30 हजार रुपया नकदी चोरी होने और सेवा केंद्र की स्टम्प मशीन व अन्य सामान चौराहे के निर्माणाधीन एक मकान के पास फेका हुआ मिला घटना के सम्बन्ध में चौकी प्रभारी रमेश पुरी का कहना है कि मामला संज्ञान मे है | मामले की जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी |

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]