
धानी बाजार
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महदेवा में ई रिक्शा पलटने से एक आदमी की मौत हो गई |
मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र ग्राम सभा बरजी टोला पट्टीवार निवासी कल्पनाथ अपने ई रिक्शा से धानी बाजार जा रहा था जैसे ही वह महदेवा गाँव के पास पहुँचा सामने से एक आवारा पशु आ गया जिसको बचाने के चक्कर में ई रिक्शा पलट गया जिससे कल्पनाथ गाड़ी के नीचे दब गया और मौत हो गई | ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची धानी पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर लाश को कब्जे में लिया | इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी धानी रमेश पुरी का कहना है कि लाश को पी. यम. के लिए भेज दिया गया है | पी. यम. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा |























