जौनपुर

जौनपुर जनपद के खुदौली की प्रसिद्ध धार्मिक उत्थान परिषद रामलीला कमेटी के तत्वावधान में लक्ष्मण शक्ति और मेघनाद वध का भव्य मंचन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खुदौली की प्रसिद्ध धार्मिक उत्थान परिषद रामलीला कमेटी के तत्वावधान में लक्ष्मण शक्ति और मेघनाद वध का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शाहगंज के एसडीएम अंकुर वर्मा ने शिरकत की और युवाओं को शिक्षा व मेहनत को अपने जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।
कठिनाइयों से घबराए बिना निरंतर प्रयास करें युवा: एसडीएम
समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम अंकुर वर्मा ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता के मार्ग में बाधाएं आती हैं, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन से ही जीवन में वास्तविक बदलाव लाया जा सकता है। शिक्षा न केवल व्यक्ति का भविष्य संवारती है, बल्कि समाज की तरक्की में भी अहम भूमिका निभाती है।
संत-महानुभावों और अतिथियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान रामलीला कमेटी के संरक्षक शैलेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि समेत अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। खुदौली धाम के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश सिंह बघेल ‘गुरुजी’ ने एसडीएम अंकुर वर्मा और कमिश्नर आरपी सिंह को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अनिल उपाध्याय, खेतासराय एसओ प्रदीप सिंह, दीदारगंज एसओ जयप्रकाश यादव, अनिल मोदनवाल, अभिषेक परमार, उमेश सिंह और आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन रामलीला समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने किया।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













