सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ में भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने मातृशक्ति को बांटीं साड़ियां; बोले ‘जनस्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है’

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण और आगामी दीपावली व छठ महापर्व के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्याम जायसवाल ने मातृशक्ति के सम्मान में भव्य साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण और आगामी दीपावली व छठ महापर्व के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्याम जायसवाल ने मातृशक्ति के सम्मान में भव्य साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। विधानसभा-302 शोहरतगढ़ के माधवपुर पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय नदवलिया और आदर्श बाल विद्या मंदिर पकड़ी बाजार में आयोजित इन कार्यक्रमों में क्षेत्र की माताओं, बहनों और पुत्रियों की भारी भीड़ उमड़ी।

राजनीति पद प्राप्ति का नहीं, आत्मीय रिश्ता निभाने का माध्यम: श्याम जायसवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी श्याम जायसवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों से मिलने वाला अपार जनस्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान ही समाज का असली सम्मान है। मेरा सदैव यह प्रयास रहेगा कि शोहरतगढ़ विधानसभा के प्रत्येक परिवार के सुख-दुख में एक बेटे, भाई और पिता के रूप में हमेशा खड़ा रहूं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए राजनीति केवल पद पाने का जरिया नहीं, बल्कि जनता से आत्मीय रिश्ता निभाने का संकल्प है।

कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति

इस आयोजन को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, शक्ति केंद्र संयोजक दिवाकर मिश्रा, मंडल महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रधान धर्मवीर, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कुमार, प्रधान श्रवण जायसवाल, पूर्व प्रधान परशुराम जायसवाल, अजय यादव, समाजसेवी संजय पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, ग्राम प्रधान और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.