महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव में सोमवार शाम एक 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव में सोमवार शाम एक 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के अंदर फंदे पर लटके मिले परमानंद 55 पुत्र बुल्ला को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने की पुष्टि
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब चार बजे परमानंद अपने घर में फंदे पर लटके हुए मिले। अनहोनी की आशंका पर परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत नीचे उतारा और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाम करीब पांच बजे घटना की सूचना कोठीभार पुलिस को दी गई।
पुलिस खंगाल रही मौत के कारण
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहराई से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026












