कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के पड़रौना विकासखंड अंतर्गत नौतन हर्दो गांव में शुक्रवार को एक 66 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कुशीनगर जनपद के पड़रौना विकासखंड अंतर्गत नौतन हर्दो गांव में शुक्रवार को एक 66 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग की अचानक हुई इस तरह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












