बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद क्षेत्र के भईपुर चौराहे पर धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद क्षेत्र के भईपुर चौराहे पर धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। पिस्टन प्रधान जी की ओर से आयोजित रामायण पाठ की प्रसादी और नवनिर्मित बारात घर के शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी शिवा विजय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

धार्मिक और सामाजिक सहभागिता का दिखा संगम
कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा। रामायण पाठ के समापन पर आयोजित प्रसादी वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्षेत्र में बारात घर के शुभारंभ को एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए समाजसेवी शिवा विजय ने कहा कि ऐसे सार्वजनिक भवन विवाह समारोहों और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।
आयोजकों की सराहना और शुभकामनाएं
समाजसेवी शिवा विजय ने आयोजनकर्ता पिस्टन प्रधान जी के प्रयासों की सराहना की और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी मेलजोल, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













