जौनपुर

जौनपुर: समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को आदिकवि महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर: समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को आदिकवि महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल की अध्यक्षता और जिला महासचिव आरिफ हबीब के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मानवता, समता और सदाचार का संदेश देता है महापुरुषों का जीवन: श्यामबहादुर पाल
समारोह की अध्यक्षता करते हुए श्यामबहादुर पाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव महाराज का जीवन दर्शन संपूर्ण समाज को सदाचार, भक्ति और मानवता की सीख देता है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, वहीं संत नामदेव ने अपनी वाणी से जातिगत भेदभाव और आडंबरों से दूर रहकर मानवता अपनाने का संदेश दिया। उनकी रचनाएं श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भी संकलित हैं।
सामाजिक समरसता और भाईचारे पर जोर
वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों की शिक्षाएं आज के समय में भी सामाजिक समरसता और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए बेहद प्रासंगिक हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा से वंचित वर्गों के सम्मान और सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है। गोष्ठी को वरिष्ठ नेता रुखसार अहमद, हरिश्चंद्र प्रभाकर और ऊषा जायसवाल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पूनम मौर्य, अजय मौर्य, दीपक आर. विश्वकर्मा, अनवर उल हक गुड्डू, अरशद कुरैशी, कमालुद्दीन अंसारी, अशफाक मंसूरी, पूनम यादव, वंदना श्रीवास्तव, अकरम मंसूरी और धर्मेंद्र सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













