भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना की।
सीएम धामी ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि पीएम मोदी का 25 वर्षों का यह कार्यकाल विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति पूर्ण समर्पण की यात्रा रहा है। उनके नेतृत्व में देश को एक नई दिशा और ऊर्जा मिली है, साथ ही हमारी संस्कृति और विरासत को भी नया बल मिला है।
केंद्रीय कैबिनेट ने भी की सराहना
इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी सरकार के शीर्ष पर प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निर्बाध और ऐतिहासिक नेतृत्व की सराहना की थी। कैबिनेट ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की यह असाधारण यात्रा हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘नागरिक प्रथम’ के सिद्धांतों से निर्देशित रही है।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026












