सिद्धार्थनगर: सपा के वरिष्ठ नेता सरफराज ‘भ्रमर’ के निधन पर उमड़ा सपाइयों का हुजूम; बेलसड़ में अदा की गई नमाज-ए-जनाजा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सरफराज ‘भ्रमर’ का इलाज के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सरफराज ‘भ्रमर’ का इलाज के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक गलियारों, परिजनों और समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है। रविवार को सिद्धार्थनगर मुख्यालय के बेलसड़ में उनकी नमाज-ए-जनाजा अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का हुजूम उमड़ा।

राजनीतिक परिवार से था गहरा ताल्लुक

दिवंगत सरफराज ‘भ्रमर’ समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मरहूम मोहम्मद सईद ‘भ्रमर’ के बड़े पुत्र थे। उनके परिवार का जिले की राजनीति और समाज सेवा में एक महत्वपूर्ण और लंबा योगदान रहा है। उनके निधन की खबर मिलते ही जिलेभर के राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

नम आँखों दी गई अंतिम विदाई

रविवार को बेलसड़ में हुई नमाज-ए-जनाजा में शामिल हुए तमाम नेताओं और समर्थकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की मगफिरत और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता किए जाने की दुआ मांगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.