सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विजयादशमी उत्सव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के समारोप के अवसर पर रविवार शाम शोहरतगढ़ नगर में एक भव्य और विराट पथ संचलन निकाला गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विजयादशमी उत्सव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के समारोप के अवसर पर रविवार शाम शोहरतगढ़ नगर में एक भव्य और विराट पथ संचलन निकाला गया। नगर के श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू हुए इस संचलन का स्थानीय नागरिकों, माताओं-बहनों, व्यापारियों और युवाओं ने जगह-जगह घंटा-घड़ियाल बजाकर और पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
संघ की स्थापना और देश की सुरक्षा पर जोर
संचलन से पूर्व आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता एवं विभाग प्रचारक राजीव नयन ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने संघ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने ब्रिटिश शासन के दौरान उत्पीड़न का सामना करने के बाद विजयादशमी के दिन नागपुर में वर्ष 1925 में संघ की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि आज यह संगठन 101वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और तमाम बाधाओं के बावजूद निरंतर आगे बढ़ रहा है।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित शोहरतगढ़ की संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए उन्होंने स्वयंसेवकों से स्थानीय गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग लेने का आह्वान किया ताकि देश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विभिन्न मार्गों से गुजरा संचलन, उमड़ी भीड़
राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर पथ संचलन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गड़ाकुल तिरंगा तिराहा, नगर पंचायत कार्यालय, गोलघर, भारत माता चौक, सोनारी मोहल्ला, कृषक मंडप, शहीद बुधई स्मारक गली, मोती नेता तिराहा और नीबी दोहनी से होता हुआ वापस राम जानकी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस दौरान मोती नेता तिराहे पर पूर्व चेयरमैन बबिता कसौधन व सौरभ गुप्ता तथा नीबी दोहनी में पूर्व प्रधान अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
प्रमुख उपस्थिति
इस आयोजन में विधायक विनय वर्मा, जिला संघचालक गोकुल गोयल, खंड संघचालक रामदास पाण्डेय, नगर संघचालक राजेश आर्या, खंड पालक अभय सिंह, जिला प्रचारक राघवेंद्र, नगर प्रचारक शिवाकांत सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026












