सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विकास खंड परिसर में रविवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विकास खंड परिसर में रविवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी संदीप मौर्या, जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्रा और खंड विकास अधिकारी विमल कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का पुष्पमाला व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण किए गए वितरित
कार्यक्रम के दौरान विधायक विनय वर्मा ने चयनित दिव्यांग लाभार्थियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्हें विभिन्न आवश्यक उपकरण प्रदान किए। इनमें कान की मशीन, एमआर किट, बैसाखी, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन और ब्रेल किट शामिल रहे।
‘डबल इंजन सरकार दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध’
लाभार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य संकल्प है। हमारी डबल इंजन सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें एक स्वावलंबी जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिले व ब्लॉक के तमाम अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026












