बुलंदशहर: चोला पुलिस और 50 हजार के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, पुलिस हिरासत से भागा बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और 50,000 रुपये के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय पुलिस हिरासत से फरार हुआ बदमाश जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और 50,000 रुपये के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय पुलिस हिरासत से फरार हुआ बदमाश जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई सरकारी पिस्टल, कारतूस और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

मेडिकल ले जाते समय हुआ था फरार

जानकारी के अनुसार, गत 15 अगस्त 2026 की रात चोला क्षेत्र के जंगलों में गौकशी की घटना हुई थी, जिसके संबंध में थाना चोला में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में 50,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त मुकीम (निवासी ग्राम सुतारी, थाना चोला) को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे दो पुलिसकर्मियों के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा जा रहा था। रास्ते में गैस गोदाम के पास पुलिसकर्मियों की बाइक फिसलकर गिर गई, जिसका फायदा उठाकर अभियुक्त मुकीम पुलिसकर्मी की पिस्टल लेकर फरार हो गया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक चोला और स्वाट टीम देहात ने भारी पुलिस बल के साथ इलाके की घेराबंदी की। गैस गोदाम के पीछे झाड़ियों में छिपे बदमाश ने पुलिस को देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त मुकीम पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरकारी पिस्टल और कारतूस बरामद

पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सरकारी पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, इस गोकशी प्रकरण में अब तक कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक आरोपी पर एनएसए (NSA) की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.