बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव इजू मौजपुर में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मकान की छत पर ‘सलामी’ कार्यक्रम के दौरान अचानक छत भरभराकर नीचे गिर गई,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव इजू मौजपुर में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मकान की छत पर ‘सलामी’ कार्यक्रम के दौरान अचानक छत भरभराकर नीचे गिर गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और करीब एक दर्जन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सीमेंटेड गाटर-पटिया से बनी छत पर क्षमता से अधिक लोगों की भीड़ जमा थी, जिसके अत्यधिक वजन के कारण यह हादसा होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को मलबे से निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












