बागपत

बागपत जनपद के 12 गांवों ने बाल विवाह मुक्त गांव बनकर एक अनूठी मिसाल पेश की है। इस सराहनीय पहल के लिए जिला प्रोबेशन विभाग ने इन सभी प्रधानों को सम्मानित किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के 12 गांवों ने बाल विवाह मुक्त गांव बनकर एक अनूठी मिसाल पेश की है। इस सराहनीय पहल के लिए जिला प्रोबेशन विभाग ने इन सभी प्रधानों को सम्मानित किया है। साथ ही, इन सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों के नाम राज्य स्तर पर पुरस्कार के लिए भी भेजे गए हैं।
विकास खंड बागपत में आयोजित बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी राहुल वर्मा ने की। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के सर्वे के आधार पर उन 12 गांवों के प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनके पांच साल के कार्यकाल में एक भी बाल विवाह नहीं हुआ।
जिला प्रोबेशन अधिकारी राहुल वर्मा ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक पंचायतों को बाल विवाह मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी है। अगले सत्र में उनकी टीम 50 से अधिक गांवों को बाल विवाह मुक्त कराने का लक्ष्य पूरा करेगी।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत टांडा के नवाज़िश, हरियाखेड़ा की शकुन्तला देवी, सिंघावली अहीर के सत्यपाल सिंह, नांगल की प्रमिला देवी, सूरजपुर महनवा की पिंकी देवी, ट्योड़ी के सचिन शर्मा, जागोश की निशा शर्मा, लोहड़डा के रवीन्द्र कुमार, शाहजहांपुर के घसीटा, अंगदपुर जोहड़ी के सोहन पाल, काठा के कृष्णपाल और सुनेहड़ा के राजकुमार को सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीण समाज विकास केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर गजेन्द्र सिंह, अमित कुमार, प्रिंस कुमार, अनमोल गुप्ता, वंदना गुप्ता व रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
बुलंदशहर के खुर्जा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: छत गिरने से दर्जनभर लोग घायलhttps://t.co/doClPK2ycj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2026












