बुलंदशहर: दानपुर ब्लॉक में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित, ब्लॉक प्रमुख ने कराई गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत ग्राम जिरौली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गुरुवार को ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम के तहत बाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत ग्राम जिरौली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गुरुवार को ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम के तहत बाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनंद कुमार लोधी रहे।

कार्यक्रम में न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले वीरपुर, दौलतनगर, दौरऊ, जिरौली, रंडोरा, अमरपुर, चौहानपुर, खेड़िया, घुसराना और नयावास सहित विभिन्न गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की गई, जिसे मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनंद कुमार लोधी ने अपने हाथों से संपन्न कराया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा बच्चों की उचित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के स्तर में सुधार करना है। कार्यक्रम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने पर भी जोर दिया गया तथा पात्र महिलाओं व बच्चों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने की बात कही गई।

मुख्य अतिथि आनंद कुमार लोधी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.