बागपत

बागपत जनपद के ग्राम ढिकाना तोमर में शूटिंग बाल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया गया। जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 10 बागपत की प्रत्याशी सुधा तोमर के पति विक्की मलकपुर अनुज तोमर ने प्रतियोगिता का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के ग्राम ढिकाना तोमर में शूटिंग बाल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया गया। जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 10 बागपत की प्रत्याशी सुधा तोमर के पति विक्की मलकपुर अनुज तोमर ने प्रतियोगिता का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विक्की मलकपुर ने ग्राउंड पर पहुंचकर टीम नंबर 1 (बड़ौली) और टीम नंबर 2 (बरवाला) के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय किया तथा उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर ग्रामीण युवाओं और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने बड़े भाई विक्की मलकपुर का फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे थे।
बुलंदशहर के खुर्जा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: छत गिरने से दर्जनभर लोग घायलhttps://t.co/doClPK2ycj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2026












