बुलंदशहर

बुलंदशहर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने आरटीओ कार्यालय और बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के दफ्तरों के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने आरटीओ कार्यालय और बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के दफ्तरों के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जिला मुख्यालय पर पंचायत कर दोनों विभागों पर भ्रष्टाचार और आम जनता व किसानों को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए।
लाइसेंस के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि परिवहन कार्यालय में लाइसेंस बनवाने के नाम पर 8 से 10 हजार रुपये तक की अवैध वसूली खुलेआम की जा रही है। तय रिश्वत न देने वाले आवेदकों के लाइसेंस आवेदन बिना किसी ठोस कारण के निरस्त कर दिए जाते हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दोहरी कार्रवाई पर सवाल
किसान यूनियन ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विभाग द्वारा केवल गरीब किसानों के ट्रैक्टर और सामान्य वाहन ही सीज किए जाते हैं, जबकि सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे अवैध डंपर, ओवरलोड ट्रक और बसों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। किसानों ने मांग की कि नियमों का उल्लंघन करने वाले इन भारी और व्यावसायिक वाहनों पर भी सख्त शिकंजा कसा जाए।
बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण पर निशाना
विकास प्राधिकरण को लेकर किसानों ने आरोप लगाया कि जिलेभर में हजारों अवैध निर्माण और अनियोजित प्लॉटिंग धड़ल्ले से चल रही है, जिन्हें अधिकारी मिलीभगत के चलते नजरअंदाज कर रहे हैं। इसके विपरीत, अपनी ही जमीनों पर छोटे-मोटे निर्माण कराने वाले किसानों को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है और उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रैलर से टकराया भैंसों से भरा ट्रक, तीन पशु व्यापारी घायल@Uppolice @maupolice https://t.co/rru3O79KSh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026













