मऊ

मऊ जनपद के शहर के डी.सी.एस.के. पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में शुक्रवार को “माई हेल्थ, माई प्राइड” विषय पर एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के शहर के डी.सी.एस.के. पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में शुक्रवार को “माई हेल्थ, माई प्राइड” विषय पर एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना के “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–100 डेज संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति प्रेरित करना और नशे के दुष्प्रभावों से बचाना रहा।

पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी समेत छात्र-छात्राओं की हुई जांच
शिविर में कॉलेज के विद्यार्थियों, एनसीसी व एनएसएस स्वयंसेवकों और अतिथियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर डॉक्टरों ने आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए सेहतमंद रहने के टिप्स
जांच शिविर में जिला महिला अस्पताल के डॉ. नीलेश श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. कंचन लता आजाद, डॉ. कुसुम वर्मा, डॉ. वंदना श्रीवास्तव, जिला नशा मुक्ति केंद्र की डॉ. नीलम, इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा डॉ. ज्योति सिंह व डॉ. रुचिका मिश्रा सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। डॉक्टरों और तकनीशियनों ने युवाओं को संतुलित आहार लेने, नियमित योग-व्यायाम करने और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के गुर सिखाए।
युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों व छात्र-छात्राओं के बीच सीधा संवाद हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य और नशा मुक्ति से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल कुमार जायसवाल, डॉ. रवीन्द्र कुमार, डॉ. प्रतिभा गुप्ता और डॉ. सूर्य भूषण द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी प्रतिभागियों ने “स्वस्थ युवा–नशामुक्त युवा–विकसित भारत” के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026












