जौनपुर

जौनपुर जनपद के अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बरसठी ब्लॉक इकाई का पुनर्गठन बुधवार शाम सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बरसठी ब्लॉक इकाई का पुनर्गठन बुधवार शाम सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को और अधिक धारदार बनाने के संकल्प के साथ ब्लॉक कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली मुख्य जिम्मेदारी
पुनर्गठन के दौरान नागेन्द्र प्रताप को ब्लॉक अध्यक्ष और शैलेन्द्र कुमार को महामंत्री मनोनीत किया गया। वहीं, सरोज यादव को महिला विंग बरसठी के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रत्ती लाल निषाद को संरक्षक, अनुज पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार राय को कोषाध्यक्ष तथा सूर्यमणि व विवेक शुक्ल को उपाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा, संतोष कुमार कैडर प्रभारी, राजीव मौर्य सह कैडर प्रभारी, अमरजीत यादव व राजेंद्र प्रसाद प्रवक्ता, वीरेंद्र कुमार व जय सिंह संगठन मंत्री और शैलेष कुमार पांडेय व अफसर अली मीडिया प्रभारी बनाए गए। सुनील कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, बसंत लाल सरोज, दिलीप प्रजापति व परमेश्वर को संयुक्त मंत्री और रोहित कुमार को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
25 सितंबर को लखनऊ पहुंचने की अपील
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए सभी शिक्षकों व कर्मचारियों से 25 सितंबर को भारी संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।
यह पुनर्गठन कार्यक्रम जिला संयोजक चंदन सिंह, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव और जिला कोषाध्यक्ष नंद लाल पुष्पक के नेतृत्व में तथा सुभाष सरोज, प्रमोद कुमार प्रजापति व विनोद कुमार यादव की प्रभारी देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदेश सह संयोजक (महिला विंग) डॉ. यामिनी सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, मांडलिक महामंत्री संदीप कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
घोसी नगर पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों में चलाया विशेष सफाई अभियानhttps://t.co/j0r3pSbkjB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













