मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर विकास खंड के ग्राम सरसेना में सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंचाने और जनसेवा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर विकास खंड के ग्राम सरसेना में सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंचाने और जनसेवा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे हुई, जिसकी नोडल जिम्मेदारी समाज कल्याण अधिकारी ने संभाली। विभागों के बीच बेहतर तालमेल और योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला व बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि, जिनमें ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM), सहायक अनुसंधान अधिकारी (ARO), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा संगिनी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक सुरक्षा और ब्लॉक स्तर पर संचालित कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। नोडल अधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने आमजन को पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं प्रदान करने का सामूहिक संकल्प लिया।
स्कूल की मैजिक से कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, चालक व संचालक फरारhttps://t.co/GGZGF34CEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













