रेवती में पंडित अरविंद द्विवेदी ने सुनाई श्रीराम कथा, देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया

बलिया जनपद के नगर पंचायत रेवती के उत्तर टोला स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

बलिया जनपद के नगर पंचायत रेवती के उत्तर टोला स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार देर रात तक गोपालगंज (बिहार) से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित अरविंद द्विवेदी ने भगवान श्री राम के आदर्शों और जीवन प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया, जिस पर श्रोता भावविभोर होकर झूमते नजर आए।

कथा के दौरान बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू तथा सुशांत राज पाठक ने भी शिरकत की। दोनों नेताओं ने मां दुर्गा के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कथावाचक पंडित अरविंद द्विवेदी और सुश्री प्रज्ञा किशोरी सहित सभी सहयोगी कलाकारों को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान सुश्री प्रज्ञा किशोरी के भजनों और कथा प्रसंगों ने भी उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में ‘मां दुर्गा सेवा समिति’ के संयोजक फूने तिवारी, काशी नाथ राय, राधामोहन राय और बिंदु तिवारी समेत समिति के अनेक सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.