बलिया

बलिया बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर आगमन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए बलिया जिला प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भारी और मालवाहक वाहनों के रूट में व्यापक बदलाव किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर आगमन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए बलिया जिला प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भारी और मालवाहक वाहनों के रूट में व्यापक बदलाव किया है। सुरक्षा एवं सुगम यातायात के मद्देनजर 22 सितंबर की मध्यरात्रि से 23 सितंबर की रात 8 बजे तक बक्सर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
रूट डायवर्जन का विवरण
फेफना से बक्सर मार्ग: फेफना की ओर से बक्सर जाने वाले सभी भारी वाहनों को 23 सितंबर रात 8 बजे तक रोका जाएगा। बैरिया, सिकंदरपुर या बांसडीह जाने वाले वाहनों को त्रिकालपुर तिराहा (गड़वार) से सुखपुरा, बांसडीह व सहतवार होकर भेजा जाएगा।
चितबड़ागांव से बक्सर मार्ग: चितबड़ागांव से बक्सर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा से डायवर्ट कर त्रिकालपुर तिराहा (गड़वार), सुखपुरा व बांसडीह के रास्ते निकाला जाएगा।
नरहीं थाना क्षेत्र: नरहीं क्षेत्र से बक्सर की ओर जाने वाले भारी व मालवाहक वाहनों के परिचालन पर भी पूरी तरह रोक रहेगी तथा उन्हें वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।
आपातकालीन सेवाओं को रहेगी छूट
यातायात पुलिस के अनुसार एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल वाहन, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी गैस आपूर्ति जैसे आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों और विशेष अनुमति प्राप्त गाड़ियों को इस डायवर्जन से मुक्त रखा गया है। आम जनमानस से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
स्कूल की मैजिक से कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, चालक व संचालक फरारhttps://t.co/GGZGF34CEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













