जौनपुर

जौनपुर नगर क्षेत्र में बुधवार को आवश्यक रखरखाव और विकास कार्यों के चलते तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर नगर क्षेत्र में बुधवार को आवश्यक रखरखाव और विकास कार्यों के चलते तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।
यह कटौती 33/11 केवी बिजली सबस्टेशन (टीडी कॉलेज) के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण, पुराने जर्जर पोल बदलने और 11 केवी फीडर (डाक बंगला व मैहर देवी) पर तारों के पास पेड़ों की छंटाई के कार्य के चलते की जा रही है। इसके कारण डाक बंगला, लाइन बाजार, पुलिस लाइन, वाजिदपुर तिराहा, उमरपुर तथा मैहर देवी गली व आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
अधिशासी अभियंता व उप-खंड अधिकारी (SDO) जितेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा व अन्य त्योहारों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह मेंटेनेंस कराया जा रहा है। कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए जरूरी कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है।
स्कूल की मैजिक से कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, चालक व संचालक फरारhttps://t.co/GGZGF34CEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













