युवक को थाने ले जाकर 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, हथियार थमाकर बनाया वीडियो

जौनपुर

जौनपुर जनपद के सुरेरी थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। वाराणसी बड़ागांव निवासी सुशील कुमार पाण्डेय ने पांच पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों पर जबरन थाने ले जाने, मारपीट करने, 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और फर्जी हथियार बरामदगी का वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सुरेरी थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। वाराणसी बड़ागांव निवासी सुशील कुमार पाण्डेय ने पांच पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों पर जबरन थाने ले जाने, मारपीट करने, 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और फर्जी हथियार बरामदगी का वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

शिकायतकर्ता के अनुसार, 13 सितंबर की सुबह वह मंदिर जा रहे थे, तभी परिचित राजेंद्र दूबे कार लेकर पहुंचा। कार में पहले से 3-4 लोग सवार थे, जिन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया। आरोप है कि पीड़ित को जबरन सुरेरी थाने ले जाया गया, जहाँ उसके हाथ में अवैध असलहा पकड़ाकर वीडियो बनाया गया ताकि उसे झूठे मुकदमे में फंसाया जा सके। इसके बाद सादे कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए।

1.05 लाख नकद व ऑनलाइन ट्रांसफर कराने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि रिहाई के बदले 5 लाख रुपए की मांग की गई। दबाव बनाने पर परिजनों ने 1.05 लाख रुपए नकद दिए, जबकि 60 हजार से अधिक की राशि मोबाइल के जरिए विभिन्न खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कराई गई। पैसे लेने के बाद शिकायत करने पर ‘हाफ एनकाउंटर’ (पैर में गोली मारने) की धमकी देकर छोड़ दिया गया।

जांच के दायरे में पुलिसकर्मी

मामले में राजेंद्र दूबे तथा अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन लेनदेन, कथित वीडियो और कॉल डिटेल की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.