महराजगंज

महराजगंज जनपद के अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘वज्र’ के तहत निचलौल पुलिस ने आबकारी अधिनियम से जुड़े एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘वज्र’ के तहत निचलौल पुलिस ने आबकारी अधिनियम से जुड़े एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक निचलौल योगेन्द्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे धमउर टोला समोधपुर निवासी वारंटी अभियुक्त विशम्भर पुत्र खेदन को उसके घर से दबोचा। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 1038/24, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई दर्ज थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस कार्रवाई में एसआई सूरज तिवारी और कांस्टेबल आशुतोष कुमार शामिल रहे।
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026












