मऊ

मऊ:जनपद के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तीसरे दिन शनिवार को श्रम विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लेबर अड्डा भीटी और मिर्जा हादीपुरा में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ:जनपद के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तीसरे दिन शनिवार को श्रम विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लेबर अड्डा भीटी और मिर्जा हादीपुरा में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई और चिकित्सकों द्वारा उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े आवश्यक परामर्श व बचाव के उपाय बताए गए।
शिविर के दौरान श्रम विभाग की टीम ने श्रमिकों को आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करने की पूरी प्रक्रिया समझाई तथा पात्र श्रमिकों का मौके पर ही रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। इसके साथ ही, विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, उनकी पात्रता के मानदंडों और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की पूरी जानकारी साझा की गई।
अधिकारियों ने श्रमिकों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने पंजीकरण को समय-समय पर अपडेट रखें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। शिविर में दोनों विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026













