मऊ

मऊजनपद के घोसी तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर की संयुक्त अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में जनसुनवाई के दौरान कुल 124 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर की संयुक्त अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में जनसुनवाई के दौरान कुल 124 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
मिली शिकायतों में सबसे अधिक 77 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। इसके अलावा पुलिस विभाग से 22, ब्लॉक से 12, बिजली विभाग से 5, नगर पंचायत से 1 और अन्य विभागों से 7 शिकायतें दर्ज की गईं। शेष मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए चार विशेष टीमों को मौके पर भेजा गया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में केवल औपचारिकता या खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। आवश्यकतानुसार स्थल पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अशोक सिंह, क्षेत्राधिकारी सतेंद्र भूषण तिवारी, तहसीलदार अनीश सिंह समेत विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026













