घोसी में बड़ी वारदात: खुद को पूर्व सेक्रेटरी बताकर बाइक सवार ने आशा कार्यकर्ता से उड़ाए 10 हजार रुपए

मऊ

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के टड़वा मोड़ के पास शुक्रवार शाम एक शातिर बाइक सवार युवक ने धोखाधड़ी कर आशा कार्यकर्ता से 10 हजार रुपए उड़ा लिए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के टड़वा मोड़ के पास शुक्रवार शाम एक शातिर बाइक सवार युवक ने धोखाधड़ी कर आशा कार्यकर्ता से 10 हजार रुपए उड़ा लिए। आरोपी खुद को अमिला का पूर्व सेक्रेटरी बताकर महिला को बातों में उलझाया और नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अमिला नगर पंचायत के खनिगह की रहने वाली 48 वर्षीय उर्मिला देवी पेशे से आशा कार्यकर्ता हैं। शुक्रवार को वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़रांव में बैठक में शामिल होने के बाद पैदल वाहन पकड़ने जा रही थीं। इसी दौरान टड़वा मोड़ के पास हेलमेट पहने एक बाइक सवार युवक ने उन्हें रोक लिया और खुद को अमिला का पूर्व सेक्रेटरी बताते हुए 500 रुपए के खुले पैसे मांगे।

महिला ने जैसे ही बैग खोलकर सौ-सौ रुपए के नोट निकालने शुरू किए, शातिर आरोपी ने बैग में रखे 10 हजार रुपए निकाल लिए और बोझी की तरफ भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि यह रकम उन्होंने नातिन के इलाज के लिए छत्तीसगढ़ जाने वास्ते 16 सितंबर को जनसेवा केंद्र से निकाली थी। घटना के बाद उन्होंने घोसी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाली प्रभारी रविंद्र राय ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी के हुलिया, सफेद शर्ट, काली पैंट और हेलमेट को आधार बनाकर उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.