मधुबन में युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप: युवक समेत परिवार के 5 लोगों पर केस, परिजनों को धमकाने का भी मामला दर्ज

मऊ

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र से 22 अगस्त से लापता एक युवती के मामले में पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए मुख्य आरोपी युवक समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र से 22 अगस्त से लापता एक युवती के मामले में पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए मुख्य आरोपी युवक समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई युवती की मां की शिकायत पर की गई है, जिसमें आरोपी पक्ष पर बेटी को भगाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है।

पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी बेटी 22 अगस्त को घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाशने और परिचितों से पूछताछ करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों को गांव के ही एक युवक छोटकई (पुत्र सलाहू) पर संदेह हुआ। परिजनों का आरोप है कि जब वे अपनी बेटी की तलाश करते हुए आरोपी छोटकई के घर पहुंचे, तो वहां मौजूद उसके पिता सलाहू, भाई सैद, मां और बहन ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

इस घटना के बाद सदमे में और न्याय की गुहार लगाते हुए मां ने मधुबन थाने में लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्त ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी छोटकई, उसके पिता सलाहू, भाई सैद, मां और बहन सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब लापता युवती की सुरक्षित बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.