महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकास खंड बृजमनगंज के ग्राम सभा महुलानी में बृहस्पतिवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड बृजमनगंज के ग्राम सभा महुलानी में बृहस्पतिवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सभा की भाजपा नेत्री एवं बीडीसी प्रत्याशी कुसुम लता प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री कुसुम लता प्रजापति ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याएं भी रखीं, जिस पर उन्होंने हरसंभव समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान रामशिला चौहान, कन्हैया चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और क्षेत्रवासी मौजूद रहे
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026












