महराजगंज: महुलानी में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर भाजपा नेत्री कुसुम लता ने लिया जनसेवा का संकल्प, जुटी भारी भीड़

बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के विकास खंड बृजमनगंज अंतर्गत ग्राम सभा महुलानी में गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और उमंग के साथ आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड बृजमनगंज अंतर्गत ग्राम सभा महुलानी में गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और उमंग के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर क्षेत्र के विकास और जनकल्याण का संकल्प लिया।

दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं महुलानी ग्राम सभा की भाजपा नेत्री एवं बीडीसी प्रत्याशी कुसुम लता प्रजापति ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा, जिससे गांव में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखा गया।

अंतिम पायदान तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: कुसुम लता

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री कुसुम लता प्रजापति ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास की सार्थकता तभी है जब गांव के हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं की पहुंच हो और उनकी बुनियादी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, समाधान का मिला भरोसा

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास और स्थानीय जनसमस्याओं पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भाजपा नेत्री के समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने हरसंभव सहयोग और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता रामशिला चौहान, कन्हैया चौहान सहित भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बुजुर्ग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.