जौनपुर: खुटहन में प्रसव के दौरान नवजात की मौत और प्रसूता की पसली टूटने का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल को किया सील

जौनपुर

जौनपुर जनपद के खुटहन क्षेत्र में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत और प्रसूता की पसली टूटने का गंभीर मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर जनपद के खुटहन क्षेत्र में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत और प्रसूता की पसली टूटने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि आशा कार्यकर्ता की सलाह पर भर्ती कराई गई प्रसूता का इलाज अप्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा किया गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल की जांच की और उसे सील कर दिया। सीएमओ ने मामले की गहराई से जांच करते हुए कहा कि तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.