महराजगंज

परतावल/महराजगं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर-11 स्वतंत्रता सेनानी नगर में गुरुवार को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

परतावल/महराजगं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर-11 स्वतंत्रता सेनानी नगर में गुरुवार को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देखने को मिला। गलियों में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को हटाने के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया स्वयं मैदान में उतरे और यूथ साथियों, सफाई नायक प्रभारी, सफाई नायकों एवं सफाई मित्रों के साथ मिलकर व्यापक सफाई अभियान चलाया।अभियान के दौरान कूड़े के अंबार को युद्धस्तर पर हटाया गया। इसके बाद संबंधित स्थान पर चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया।
सफाई के बाद उसी स्थान पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत फलों के राजा आम का पौधा रोपित किया गया। कूड़े के ढेर से पौधारोपण स्थल में बदली जगह ने स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। जब जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और आम नागरिक मिलकर अपने आसपास की सफाई का संकल्प लेते हैं, तभी स्वच्छ और सुंदर नगर का सपना धरातल पर उतरता है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है, जबकि उसकी देखभाल करना उससे भी बड़ी जिम्मेदारी है।उ
न्होंने नगर की सम्मानित जनता से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा दिवस के अवसर पर शाम को एक दीपक उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के लिए अवश्य जलाएं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। सेवा दिवस पर हुए इस अभियान में रोशन राजभर, महाजन कश्यप, विनय मद्धेशिया, सफाई नायक प्रभारी आनन्द गुप्ता, राजकुमार पाल, देवराज सिंह, कन्हैया साहनी, कमलेश्वर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में सफेद कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां अब उसकी हालत में सुधार है।@balrampurpolice@DMBalrampur@Uppolice pic.twitter.com/IiIVYYTklJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026













