सिद्धार्थनगर:शोहरतगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, विधायक विनय वर्मा ने पल्टादेवी मंदिर व शहीद स्मारक पर किए दीप रोशन

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भव्य ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार देर रात स्थानीय विधायक विनय वर्मा ने अपनी पत्नी बबिता वर्मा के साथ प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना की।

शक्तिपीठ पल्टादेवी मंदिर पर ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

अभियान की शुरुआत प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पल्टादेवी मंदिर से हुई, जहां मंदिर परिसर में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजे के साथ विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद विधायक दंपती ने नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित भारत माता चौक और शहीद बुधई स्मारक स्थल पर दीप जलाए। इस दौरान समूचा परिसर भारत माता की जय मां पल्टादेवी की जय’ और वंदेमातरम के नारों से गूंज उठा।

दीपों से जगमगाया इलाका, प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम के संयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। सैकड़ों दीपों की श्रृंखला से पूरा क्षेत्र रोशन हो उठा। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार, बीडीओ नरायन लाल श्रीवास्तव, हरीराम निषाद, रामदास मौर्य, विजय गुप्ता और रत्नेश सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.