महराजगंज: पुरंदरपुर में बिरयानी खाने गए 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, समरधीरा चौराहे पर मची सनसनी, तीन हिरासत में

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां दोस्तों के साथ बिरयानी खाने गए 20 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां दोस्तों के साथ बिरयानी खाने गए 20 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बिरयानी खाने के दौरान मारी गई गोली

जानकारी के अनुसार, ग्राम सोहरवलिया खुर्द (टोला परसोहिया) निवासी जीशान (20) पुत्र बंगाली गुरुवार की रात करीब 10 बजे अपने दोस्त अमन वर्मा पुत्र छेदी वर्मा और कुछ अन्य साथियों के साथ समरधीरा चौराहे पर बिरयानी खाने गया था। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में किसी ने जीशान को निशाना बनाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

फायरिंग की आवाज से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और परिजनों ने गंभीर रूप से घायल जीशान को एंबुलेंस के जरिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

तीन हिरासत में, जांच जारी

वारदात के बाद पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे अज्ञात हमलावर व हत्या की वजहों को लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों और इसमें शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.