बुलंदशहर

बुलंदशहर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गांधी पार्क मलका पार्क स्थित ऐतिहासिक कालेआम चौराहे पर 5100 दीप प्रज्वलित किए गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गांधी पार्क मलका पार्क स्थित ऐतिहासिक कालेआम चौराहे पर 5100 दीप प्रज्वलित किए गए। इस दीपोत्सव और प्रकाश कार्यक्रम के माध्यम से पूरे जनपद में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
प्रशासन और अभियान के तहत सिर्फ मुख्य चौराहे पर ही नहीं, बल्कि जनपद के समस्त अमृत सरोवरों, सरकारी कार्यालयों, चिकित्सालयों, स्मारकों और क्रीड़ा स्थलों पर भी विशेष रूप से दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भी दीप जलाकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में सफेद कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां अब उसकी हालत में सुधार है।@balrampurpolice@DMBalrampur@Uppolice pic.twitter.com/IiIVYYTklJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026













