जौनपुर

रामपुर, जौनपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर नगर पंचायत रामपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

रामपुर, जौनपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर नगर पंचायत रामपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए नगर में 600 आशीर्वाद दीप प्रज्वलित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड नंबर छह स्थित सहारा गली के श्री महावीर हनुमान मंदिर से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात नगर पंचायत कार्यालय परिसर में भी दीप प्रज्वलन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल ने प्रधानमंत्री के देश विकास में योगदान पर प्रकाश डाला, जबकि अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया।
इस अवसर पर कान्हा मिश्रा, मनीष कुमार मिश्रा, सभासद सुभाष चंद्र जायसवाल, दीपक जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, भाजपा नेता रमेश दुबे सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और कर्मचारी उपस्थित रहे। दीपों की रोशनी से मंदिर और कार्यालय परिसर का पूरा वातावरण भक्तिमय व उत्सवपूर्ण नजर आया।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026













