जौनपुर

जौनपुर जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला बबिता देवी ने आरोप लगाया है कि पड़ोस की रहने वाली पूनम देवी ने अपने परिवार के साथ मिलकर उन्हें और उनके बेटे कन्हैया निषाद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
शिकायत के मुताबिक, बीती 13 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे घरेलू विवाद को लेकर आरोपियों ने गालियां दीं और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और बुधवार, 16 सितंबर को थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पूनम देवी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026













