जौनपुर

जौनपुर शाहगंज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने गुरुवार को शाहगंज तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर शाहगंज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने गुरुवार को शाहगंज तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर का निरीक्षण करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो आपातकालीन परिस्थितियों में किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में जनसेवा को ही राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाया है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्रेरणा रहा है, और प्रदेशभर में आयोजित यह अभियान उसी सेवा भाव का विस्तार है।
मंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले हर नागरिक को स्वास्थ्य सुविधाएं सुगम और समयबद्ध तरीके से मिलें। कार्यक्रम के दौरान शाहगंज विधायक रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित कई प्रमुख अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026













