जौनपुर

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय ने 100 क्षय रोगियों को गोद लेकर उनके पोषण सहयोग का संकल्प लिया। एनएसएस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने 20 यूनिट रक्तदान किया।
मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’ ने कहा कि यह अभियान सेवा और सामाजिक सहभागिता का अनूठा उदाहरण है। कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण करना है। टीबी उन्मूलन के लिए चिकित्सा के साथ पोषण और जागरूकता भी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल सिंह यादव ने टीबी से बचाव और उपचार की जानकारी दी।
इस अवसर पर रोगियों को चना, गुड़, मूंगफली, सोयाबीन, बोर्नविटा और मास्कयुक्त पोषण सामग्री वितरित की गई। संचालन अभिनव कीर्ति पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शशिकान्त यादव ने किया। इस दौरान प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. रजनीश भास्कर, राधेश्याम सिंह ‘मुन्ना’, सुमित सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026













